दूसरों की सेवा करना स्काउट व एंटी करप्शन फाउंडेश का मुख्य उद्देश्य
एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया की कानपुर टीम दूसरे दिन भी सेनेटाइजर का छिड़काव किया
भारत कोराना वायरस की जंग लड़ रहा है, जिसमें देश के सभी समाज सेवी बढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, मानव की सेवा करना ही स्काउट व एंटी करप्शन की मुख्य उद्देश्य है यह बात एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज व स्काउट शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने जनता को जागरूक करते हुए कही, उन्होंने यह भी कहा कि देश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है, सभी समुदाये के लोगों को लाक डाउन के नियमों का पालन करना चाहिए।
समाज सेवी अमित गुप्ता ने कहा कि हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे बढ़ कर गरीबों की मदद में आगे आना चाहिए। यह समय राजनीति करने का नही है। हमें मिल कर समाज की सेवा करना है, आज दूसरे दिन परदेवनपुरवा, न्यू डिफेंस कालोनी, काजी खेड़ा, श्याम नगर, मंगला बिहार प्रथम में स्काउट शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, जितेन्द्र वर्मा, अर्पित यादव, कमल यादव,
धर्मेन्द्र सेगर, मीना यादव व ममता मिश्रा ने घर घर जाकर सिनेटाइजर का छिड़काव किया।
दिलीप कुमार मिश्रा
डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज
एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया
कानपुर नगर
मोबाइल फोन
9026303020